बागपत में जानलेवा हमला और तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर किया था हमला, अन्य फरार की तलाश जारी

Oct 11, 2026 - 16:34
0
बागपत में जानलेवा हमला और तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर किया था हमला, अन्य फरार की तलाश जारी
बागपत शहर कोतवाली इलाके की गुर्जर कॉलोनी में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलाब को रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है। वह शौकत का बेटा है और इस मामले में फरार चल रहा था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 9 अक्टूबर को शौकत पुत्र शरीफ ने शिकायत की थी कि गुलाब, सोनू समेत छह लोगों ने उनके बेटे अरमान पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था। अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। उन्होंने अरमान की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User