मुजफ्फरनगर में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा:तेज हवाओं के साथ बारिश से मिली गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट दर्ज

Oct 11, 2026 - 16:34
0
मुजफ्फरनगर में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा:तेज हवाओं के साथ बारिश से मिली गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट दर्ज
मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। दोपहर करीब 3 बजे काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा हो गया। तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण सड़कों पर दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 9 से 14 किमी प्रति घंटा रही, जो आंधी के दौरान तेज हो गई। IQAir के मुताबिक, रविवार सुबह 9:30 बजे मुजफ्फरनगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 109 था। बारिश से धूल के कण कम होने की संभावना है। हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तेज हवाओं से गन्ने की फसल को नुकसान होने की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User