शिया कॉलेज में इनोवेशन चैलेंज आयोजित:युवाओं में सेवा भावना और नवाचार को बढ़ावा देना कार्यक्रम का उद्देश्य

Oct 05, 2026 - 17:58
0
शिया कॉलेज में इनोवेशन चैलेंज आयोजित:युवाओं में सेवा भावना और नवाचार को बढ़ावा देना कार्यक्रम का उद्देश्य
लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना और नवाचार को बढ़ावा देना तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वहीद आलम ने कहा कि युवाओं में सेवा भावना और नवाचार की सोच विकसित करना जरूरी है। विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए रचनात्मक और अभिनव प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें पूरा करने का अवसर देता है। एनएसएस सहायक अजीत सिंह ने कहा कि सेवा कार्य से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के लिए सकारात्मक पहल करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने सेवा, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User