बागपत में महिला की आत्महत्या, आरोपी संजीव गिरफ्तार:परिवार ने लगाया था लाखों के जेवर और नगदी ऐंठने का आरोप, जांच जारी
बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा में 45 साल की विमलेश ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी संजीव को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। विमलेश की बेटी ने बताया कि पड़ोसी संजीव उनकी मां को परेशान कर रहा था। संजीव ने बहला-फुसलाकर मकान पर लोन निकलवाया और 6.5 लाख रुपये व लाखों के जेवर ऐंठ लिए।
जब विमलेश ने संजीव से रकम और जेवर वापस मांगे, तो वह उन्हें परेशान करने लगा। बेटी के मुताबिक, आत्महत्या से कुछ देर पहले भी संजीव घर आया था और दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने फरार अभियुक्त संजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि की। विमलेश और संजीव के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चा थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)