कक्षा-7 की छात्रा निधि बनीं एक दिन की SDM:हापुड़ में जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, सड़क निर्माण के दिए निर्देश
हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा-7 की छात्रा निधि एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनीं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम कविता मीना ने फूल देकर स्वागत किया। जनसुनवाई में पिलखुवा के किशनगंज मोहल्ले से आए लोगों ने सड़क निर्माण न होने की शिकायत की। निधि ने तुरंत संज्ञान लिया और पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को फोन कर सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। निधि ने साफ-सफाई और सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सुविधाओं के लिए भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और निधि जैसी बेटियां जनपद का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने निधि को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जनसेवा ही उनका लक्ष्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)