बागपत में नौकरी के बहाने महिला से दुष्कर्म:हरियाणा की रहने वाली है पीड़िता, देह व्यापार के लिए भी उकसाया
बागपत शहर कोतवाली में बुधवार शाम 6 बजे हरियाणा की एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की। महिला नौकरी की तलाश में बागपत आई थी। उसका आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर इंतजार नाम के व्यक्ति ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला से परिचित कराकर इंतजार से मिलवाया पीड़िता के मुताबिक, बागपत में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। उसी महिला ने उसे इंतजार नाम के व्यक्ति से मिलवाया। आरोप है कि इंतजार ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इंतजार ने किराए के लिए उसे ऑनलाइन पैसे भी दिए। इसके साथ ही उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। एक महीने से शिकायत करने का दावा महिला ने बताया कि वह पिछले एक महीने से मामले की शिकायत कर रही है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी कार्यालय और शहर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि इंतजार और होटल मालिक उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पैसों के लेनदेन का मामला होने की आशंका कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा लग रहा है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)