बागपत में नौकरी के बहाने युवती से रेप:महिला ने वेटर की नौकरी दिलाने के बहाने होटल बुलाया, शिकायत पर जान से मारने की धमकी मिली

Oct 14, 2026 - 20:18
0
बागपत में नौकरी के बहाने युवती से रेप:महिला ने वेटर की नौकरी दिलाने के बहाने होटल बुलाया, शिकायत पर जान से मारने की धमकी मिली
बागपत में नौकरी दिलाने के बहाने एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता और आरोपियों के नाम गोपनीय रखे गए हैं। हरियाणा के सोनीपत की युवती के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। सितंबर 2026 में एक महिला ने उसे बागपत में वेटर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। महिला के कहने पर युवती 28 सितंबर को बागपत पहुंची। महिला उसे रिवर पार्क के सामने एक होटल ले गई, जहां वह एक व्यक्ति से मिली। 3 अक्टूबर को उसे फिर होटल बुलाया गया। वहां महिला उसे कमरे में ले गई, कपड़े उतरवाए और मौजूद व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर पैसों का लालच दिया गया और मोबाइल पर एक हजार रुपये ट्रांसफर हुए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। डरकर युवती घर लौटी और पुलिस अधीक्षक से जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User