प्रेमी की मौत, 5 दिन बाद मिला प्रेमिका का शव:नदी किनारे मिली थीं चप्पलें, युवक ने फंदे से लटककर दी थी जान
बाराबंकी में युवक की मौत के 5 दिन बाद युवती का शव गोमती नदी में मिला। बुधवार शाम करीब 6 बजे परिजनों ने सिलौली घाट के पास शव की पहचान की। युवती के लापता होने के बाद गोमती किनारे उसकी चप्पलें मिली थीं। शव मिलने से परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र का है। युवक की शादी के बाद भी जारी था प्रेम प्रसंग ग्राम बरांवा निवासी लवकुश यादव का ताला मजरे रकुनुद्दीनपुर निवासी ममता से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध के बीच इसी साल मार्च में लवकुश की शादी दूसरी जगह कर दी गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध बने रहे। जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर को लवकुश लखनऊ से गांव लौटा था। 9 अक्टूबर की रात वह सोने गया। अगले दिन सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसी दिन लापता हो गई थी ममता लवकुश की मौत के दिन ही ममता अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गोमती नदी के किनारे उसकी चप्पलें मिलीं। इससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। ममता के भाई सुरेंद्र ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सिलौली घाट के पास मिला शव बुधवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के सिलौली घाट के पास गोमती नदी में एक युवती का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान ममता के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। युवती की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)