बागपत में नवजात बच्ची की मौत:परिवार पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Oct 04, 2026 - 07:10
0
बागपत में नवजात बच्ची की मौत:परिवार पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बागपत के नगला बहलोलपुर गांव में नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राहुल और रेनू की पहले से तीन बेटियां हैं। रेनू ने शुक्रवार शाम चौथी बेटी को जन्म दिया था। शनिवार को नवजात की अचानक मौत हो गई। गांव के एक युवक ने पुलिस को बताया कि परिवार बच्ची के जन्म से खुश नहीं था। आरोप है कि इसी वजह से बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और नवजात के शव की जांच की। पुलिस को बच्ची के शरीर पर कोई बाहरी चोट या निशान नहीं मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि नवजात की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस बच्ची की मां और दादी से पूछताछ कर रही है। मामले की छानबीन जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User