सपा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि:परिनिर्वाण दिवस पर हाथरस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

Oct 09, 2026 - 16:04
0
सपा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि:परिनिर्वाण दिवस पर हाथरस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
हाथरस में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बसपा के संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। आज शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे यह कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बहुजन समाज के चिंतक कांशीराम को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कांशीराम के विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। कुशवाहा ने बताया कि उनके विचार आज भी समतामूलक समाज बनाने के लिए प्रासंगिक हैं। रास्ते पर चलने का संकल्प लिया मौजूद सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, मोहर सिंह, एसपी सिंह सेंगर, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेम चौधरी, अनुज उपाध्याय, संजीव महाजन, विजय सक्सेना, अशोक गोला, नुसरत अली, ब्रह्मदेव कश्यप, योगेंद्र भारती, शहबाज खान, कुलदीप सिंह, देवकीनंदन गोला, सतेंद्र यादव, पूरन सिंह कुशवाहा और मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User