बागपत में परिवार पर जानलेवा हमला और फायरिंग:फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा और कुदाली भी मिली
बागपत के दत्तनगर गांव में एक परिवार पर हमला और फायरिंग हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक फावड़ा और एक कुदाली मिली है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। 7 अक्टूबर को बालेनी थाने में राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार पर हमला किया गया और फायरिंग भी हुई। राजकुमार के मुताबिक, उनके पिता और बहन के साथ मारपीट की गई और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुनेश, इंद्र सहदेव समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार को करीब 11 बजे मुख्य आरोपी मुनेश को गिरफ्तार किया गया। दरोगा नंदकिशोर राजपूत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)