लखनऊ में 17 से 20 अक्टूबर तक डांडिया-गरबा महाकुंभ:1090 चौराहे पर होगा आयोजन, डीजे म्यूजिक और 500 से ज्यादा गिफ्ट मिलेंगे

Oct 10, 2026 - 14:19
0
लखनऊ में 17 से 20 अक्टूबर तक डांडिया-गरबा महाकुंभ:1090 चौराहे पर होगा आयोजन, डीजे म्यूजिक और 500 से ज्यादा गिफ्ट मिलेंगे
फेस्टिव सीजन में शहरवासियों को डांडिया और गरबा का रंग देखने को मिलेगा। लखनऊ में 17 से 20 अक्टूबर तक ‘डांडिया महाकुंभ सीजन-2’ का आयोजन होगा। यह चार दिवसीय उत्सव 1090 चौराहे के पास चटोरी गली स्थित रेगालिया ग्रीन्स में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाइव डांडिया-गरबा, डीजे म्यूजिक, प्रतियोगिताएं और आकर्षक उपहार मुख्य आकर्षण होंगे। दैनिक भास्कर न्यूज ऐप इसका डिजिटल मीडिया पार्टनर है। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में परिवारों, बच्चों, युवाओं, कपल्स और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जाएंगी। आयोजन में 500 से अधिक प्रीमियम गिफ्ट देने की भी तैयारी है। इसके अलावा कुछ विजेताओं के लिए विशेष महा-सरप्राइज रखा गया है। हर दिन अलग थीम पर होगा आयोजन चार दिवसीय उत्सव में हर दिन अलग थीम रखी गई है। 17 अक्टूबर को फूलों की सजावट के बीच डांडिया होगा। 18 अक्टूबर को ड्रेस कॉम्पिटिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें बेहतर परिधान पहनने वालों को गिफ्ट और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 19 अक्टूबर को आर्मी थीम पर कार्यक्रम होगा। यह शाम देश के सैनिकों को समर्पित रहेगी। इस दिन सेना के जवानों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। वहीं, 20 अक्टूबर को ग्रैंड फैमिली डांडिया नाइट के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दिन परिवारों और कपल्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। 199 रुपए से शुरू टिकट कार्यक्रम में प्रीमियम डेकोरेशन, डीजे एंटरटेनमेंट और डांडिया-गरबा के साथ कई सरप्राइज शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजन की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 199 रुपए रखी गई है। टिकट बुकमायशो, डिस्ट्रिक्ट और थम्पएन ऐप के जरिए बुक किए जा सकते हैं। आयोजन 17 से 20 अक्टूबर तक रोजाना रेगालिया ग्रीन्स, चटोरी गली, 1090 चौराहा, लखनऊ में होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User