डंपर ने फोटोग्राफर को स्कूटी सहित 200मीटर तक घसीटा, मौत:महिला मित्र के साथ बरेली के लिए घर से निकला था, युवती घायल
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के बिलवा पुल के आगे कट पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस भयानक हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फोटोग्राफर की मौत, युवती घायल अटापट्टी सुमाली निवासी इरफान 24 वर्ष पुत्र इस्तार अहमद पेशे से फोटोग्राफर था। शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ बरेली के लिए घर से निकला था। घायल युवती प्रियांशी, जो कि सियोर थाना शाही की रहने वाली है, बहेड़ी की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बिलवा पुल के आगे कट पर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इरफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रियांशी के हाथ में गंभीर चोटें आईं। चालक मौका देखकर मौके से डम्फर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया घटना की खबर पाकर भोजीपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल प्रियांशी को इलाज के लिए इज्जतनगर स्थित सनराइज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घर में इकलौता कमाने वाला था इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि इरफान के पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं और चारपाई पर हैं। घर में कमाने वाले केवल दो ही भाई थे, जिनमें इरफान बड़ा था। छोटा भाई लुधियाना में रहकर काम करता है, जबकि मृतक की दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। घर की पूरी जिम्मेदारी इरफान के कंधों पर ही थी, जिसकी अचानक मौत से परिवार बेसहारा हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)