बागपत में स्कूल तोड़ने से 110 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित:मंदिर जीर्णोद्धार के लिए तोड़ा, नया भवन बनाने का वादा अधूरा

Oct 06, 2026 - 14:38
0
बागपत में स्कूल तोड़ने से 110 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित:मंदिर जीर्णोद्धार के लिए तोड़ा, नया भवन बनाने का वादा अधूरा
बागपत के पुरा महादेव गांव में करीब 110 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट आ गया है। साल 2005 में शुरू हुआ वित्तविहीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए तोड़ा जा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई रुकने का डर है। यह स्कूल पहले कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता के साथ 50 छात्राओं से शुरू हुआ था। बाद में इसे हाईस्कूल तक की मान्यता मिली और नौ शिक्षक तैनात किए गए। फिलहाल बागपत और मेरठ जिले के करीब नौ गांवों की बेटियां यहां पढ़ती हैं। नया भवन बनाकर स्कूल चलाने की मांग की प्रधानाचार्य सुशील ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति ने ढाई महीने पहले पांच कमरों का नया भवन बनाकर देने का वादा किया था। लेकिन, भवन बनाए बिना ही स्कूल को तोड़ा जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने मंदिर से करीब 500 मीटर दूर नया भवन बनाकर स्कूल चलाने की मांग की है। आसपास कोई दूसरा स्कूल न होने के कारण छात्राएं और शिक्षक भी स्कूल बचाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User