कानपुर में डांडिया नाइट होगी आयोजित:लाजपत भवन में सजेगी गरबा महफिल, ढोल-ताशा और झांकियां रहेंगी आकर्षण

Oct 06, 2026 - 14:38
0
कानपुर में डांडिया नाइट होगी आयोजित:लाजपत भवन में सजेगी गरबा महफिल, ढोल-ताशा और झांकियां रहेंगी आकर्षण
कानपुर में नवरात्रि के अवसर पर राधा कृष्ण महोत्सव डांडिया नाइट-सीजन 4 का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस बार कार्यक्रम में परिवारों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। दोनों दिन लाइव डीजे और गरबा बीट्स के साथ नासिक ढोल और ढोल-ताशा कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा फूलों की होली, विभिन्न झांकियां, गंगा आरती और आतिशबाजी भी होगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में परिवारों और बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम में शहर के परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User