बागपत में समूह की महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:मानदेय बढ़ाने, सुरक्षा और मुफ्त इलाज की सुविधा मांगी
बागपत के बड़ौत क्षेत्र की समूह की महिलाओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दिव्यांशु पटेल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, सुरक्षा पक्की करने, ऑनलाइन काम के लिए लैपटॉप-टैबलेट और 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज व इंश्योरेंस की सुविधा मांगी। महिलाओं का कहना है कि उन्हें फील्ड में काम करना पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा जरूरी है। अभी उन्हें सिर्फ 2 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जिसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया जाना चाहिए। इससे उनके परिवार का गुजारा अच्छे से हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि फील्ड में रहने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आती हैं, इसलिए 5 लाख रुपये तक का कैशलेस मुफ्त इलाज और इंश्योरेंस सुविधा दी जाए। महिलाओं ने कहा कि वे लंबे समय से शिकायत कर रही हैं, पर समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)