बागपत में सपा ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:पुलिस से हुई नोंकझोक, कार्रवाई और इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Oct 04, 2026 - 13:58
0
बागपत में सपा ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:पुलिस से हुई नोंकझोक, कार्रवाई और इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
बागपत में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोक और खींचतान हुई। पुलिसकर्मी हाथों में लाठी लेकर पुतले में लगी आग बुझाते रहे। सपा का आरोप है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं और 13 करोड़ वोट काटे गए हैं। सपा नेता राहुल अवाना, बिल्लू प्रधान और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। राहुल अवाना ने सीईसी पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। बिल्लू प्रधान ने कहा कि जब तक कार्रवाई और इस्तीफा नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User