झांसी में प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा:4 से 10 दिसंबर तक शिव महापुराण और 11 से 13 दिसंबर तक श्रीहनुमंत कथा होगी, विधायक रवि शर्मा कराएंगे आयोजन
झांसी में भाजपा विधायक रवि शर्मा दिसंबर महीने में बड़ा धार्मिक आयोजन कराने जा रहे है। इसमें देश के जाने माने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बुलाया जा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक श्री शिव महापुराण सुनाएंगे। इसके बाद 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुख से श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होगा। विधायक रवि शर्मा ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री 12 दिसंबर को दरबार भी लगाएंगे। यह कार्यक्रम कानपुर बाईपास रोड पर बूडा गांव के पास इमामी ग्राउंड पर आयोजित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)