बागपत में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर 9 वर्षीय बच्चे की मौत:फैजुल्लापुर में हर्ष की मौके पर मौत,आदित्य घायल; चालक फरार
बागपत के फैजुल्लापुर में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक हादसा हो गया। इसमें 9 साल के हर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आदित्य पुत्र नवीन निवासी टटीरी घायल हो गया। आदित्य अपनी नानी के यहां फैजुल्लापुर आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार,हर्ष साइकिल से अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में घायल दूसरे बच्चे आदित्य को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)