बागपत में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा:मौके पर मौत, चालक फरार, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की

Oct 01, 2026 - 12:11
0
बागपत में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा:मौके पर मौत, चालक फरार, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की
बागपत के बामनोली गांव के पास बुद्धवार और गुरुवार को मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बामनोली निवासी अंकित (22) पुत्र सत्येंद्र के रूप में हुई है। अंकित मोटरसाइकिल से बड़ौत की ओर जा रहा था। जवाहर इंटर कॉलेज बामनोली के पास यह हादसा हुआ। मामला दर्ज कर कार्रवाई की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अंकित खेती का काम करता था और कई परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User