बागपत से नाबालिग लड़की लापता:मुस्लिम युवक पर बहलाने का आरोप, यशवीर महाराज ने 7 दिन में बरामदगी की चेतावनी दी
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से 16 साल की लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिवार का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और यह लव जिहाद का मामला है। लड़की 10 अक्टूबर से लापता है। पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए दबिश दे रही है। मामला अब लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। यह मामला हिंदू धर्म गुरु यशवीर महाराज तक पहुंचा। उन्होंने रविवार की शाम सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से जल्द लड़की बरामद करने की मांग की। यशवीर महाराज ने चेतावनी दी कि अगर 7 दिन में लड़की बरामद नहीं हुई, तो हिंदू संगठन उस युवक के घर के बाहर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को निशाना बनाया तो दूसरे समुदाय की बेटियां भी हिंदू परिवारों में आ सकती है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि टीम काम कर रही है, जल्द लड़की बरामद होगी। यशवीर महाराज योग साधना यशवीर आश्रम के प्रमुख हैं, बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)