लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यक्रम:शाहिद अख्तर बोले- आधी रोटी खाइए, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए

Oct 19, 2026 - 07:52
0
लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यक्रम:शाहिद अख्तर बोले- आधी रोटी खाइए, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में लखनऊ में संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से उन्हें शिक्षित करने की अपील की। शाहिद अख्तर ने कहा कि बच्चों की शिक्षा बेहतर समाज के निर्माण की बुनियाद है। उन्होंने कहा, “आप एक रोटी में आधी खुद खाइए और आधी अपने बच्चों को खिलाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर शिक्षित करिए।” उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जरूरी है। शिक्षित बच्चे ही भविष्य में बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ठाकुर राजा रईस, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लखनऊ नगर संयोजक अब्दुल हन्नान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User