बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मौत:रामपुर में ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी
रामपुर। बीते कल शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हुई 60 वर्षीय शकुंतला की शुक्रवार को 11 बजे बहजोई से इलाज के लिए रामपुर जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना बीते गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। रम्पुरा गांव की रहने वाली शकुंतला सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले मुरादाबाद ले गए। वहां से उन्हें बहजोई ले जाया गया। बहजोई के डॉक्टरों ने उन्हें रामपुर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन शुक्रवार को शकुंतला को लेकर रामपुर जिला अस्पताल आ रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 ;30 बजे चंदौसी के निकट रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना पर पहुंची शाहबाद कोतवाली पुलिस पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। मृतका के बेटे विनोद कुमार (30) ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में बताया कि हादसे के संबंध में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जाएगी। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी शाहबाद के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मदद से आरोपी पुलिस के कब्जे में है, जबकि पुलिस हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)