हाथरस में कार की टक्कर से तीन लोग घायल:मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, तीनों गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Oct 13, 2026 - 07:32
0
हाथरस में कार की टक्कर से तीन लोग घायल:मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, तीनों गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर
हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर ठूलई के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार देर रात हुई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। घायलों की पहचान हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी पूरन और भरत, और उनके भांजे पूरन (खैर, अलीगढ़) के रूप में हुई है। ये तीनों दरियापुर से सलेमपुर गांव में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हुई और लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके परिवार के लोग भी आ गए। चालक कार छोड़कर हुआ फरार हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User