बाइक पर सवार होकर हाईवे पर निकले 5 युवक, VIDEO:मुजफ्फरनगर पुलिस ने वाहन का चालान किया, जांच जारी

Oct 04, 2026 - 16:08
0
बाइक पर सवार होकर हाईवे पर निकले 5 युवक, VIDEO:मुजफ्फरनगर पुलिस ने वाहन का चालान किया, जांच जारी
मुजफ्फरनगर में एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर हाईवे पर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि चार अन्य उसके पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक का चालान किया है। रात में हाईवे पर बाइक से गुजरते दिखे पांच युवक वायरल वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर इतनी सवारियां होने के कारण वह सामान्य दोपहिया वाहन के बजाय बैलगाड़ी जैसी नजर आ रही है। वीडियो रात के अंधेरे में बनाया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह रात करीब 10 से 11 बजे के बीच का है। वीडियो बनते देखकर भी युवक घबराने के बजाय कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बाइक का किया चालान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए बताया कि यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का नियमानुसार चालान किया है। हादसे का बढ़ सकता है खतरा एक बाइक पर पांच लोगों के सवार होकर हाईवे पर चलने का मामला यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े करता है। इस तरह बाइक चलाने से वाहन का संतुलन बिगड़ने और सड़क हादसे का खतरा बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User