जमीन के फर्जी-दस्तावेज बनाकर बैंक से 8.50 लाख का लोन:अदालत के आदेश पर राशिद समेत PNB प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर पर केस

Oct 04, 2026 - 16:08
0
जमीन के फर्जी-दस्तावेज बनाकर बैंक से 8.50 लाख का लोन:अदालत के आदेश पर राशिद समेत PNB प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर पर केस
कैराना में एक व्यक्ति की खरीदी हुई कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 8.50 लाख रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। पानीपत निवासी जरनैल सिंह ने वर्ष 2016 में बलहेड़ा निवासी राशिद से 10 लाख रुपए में 0.8480 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बीमारी के कारण वह जमीन का दाखिल-खारिज अपने नाम नहीं करा सके। जरनैल सिंह का आरोप है कि राशिद ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कराई। उनकी खरीदी हुई जमीन को बैंक के पास बंधक दिखाते हुए फर्जी मॉर्गेज डीड तैयार की गई। इसी दस्तावेज के आधार पर 3 मई 2023 को PNB की कैराना शाखा से 8.50 लाख रुपए का लोन लिया गया। बैंक पहुंचने पर गाली-गलौज का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक, 28 जून 2026 को जब वह लोन से संबंधित जानकारी लेने बैंक पहुंचा, तो वहां बैंक अधिकारियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने राशिद से रकम वापस करने की मांग की, लेकिन उसने भी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी। अदालत के आदेश पर केस, दस्तावेजों की जांच शुरू मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने राशिद, PNB के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान राजस्व रिकॉर्ड, तैयार की गई मॉर्गेज डीड और बैंक से जारी ऋण से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जमीन को बैंक के पास बंधक दिखाने की प्रक्रिया किस आधार पर पूरी की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User