बाइक से 30 किमी दूर ले जाकर किशोरी से दरिंदगी:सीतापुर में बेहोश होने पर छोड़कर भागा, पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ा; पीड़िता लखनऊ में भर्ती

Oct 18, 2026 - 14:32
0
बाइक से 30 किमी दूर ले जाकर किशोरी से दरिंदगी:सीतापुर में बेहोश होने पर छोड़कर भागा, पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ा; पीड़िता लखनऊ में भर्ती
सीतापुर में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान मुलायम सिंह (32) के रूप में हुई है। वह बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बगिया मझारी गांव का रहने वाला है। उधर, पीड़िता की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि प्राइवेट पार्ट में इंजरी के चलते 10 दिन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मामला जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। टॉफी दिलाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया पीड़िता के पिता ने दैनिक भास्कर को बताया कि 14 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत में धान काटने जा रहे थे। उनकी बेटी भी पीछे-पीछे खेत जाने लगी। इस पर उन्होंने उसे मना साथ आने से मना किया और 10 रुपए देकर घर लौटने को कहा। पिता के मुताबिक, जब वह घर आ रही थी, तो रास्ते में ही उसे आरोपी बाइक से जाता हुआ मिल गया। उसने किशोरी को रोककर उससे नाम, पिता का नाम परिवार के बारे में पूछा। इसके बाद टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे गांव से करीब 30 किमी दूर अंगरौरा गांव के पास घाघरा नदी के ठोकर बंधे तक ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया किशोरी जब बेहोश हो गई तो आरोपी डरकर उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। राहगीर को बताई आपबीती, पुलिस ने परिवार तक पहुंचाया जब किशोरी को होश आया तो वह बंधे से निकलकर 2 किमी दूर पैदल चलकर सड़क पर पहुंची। वहां एक राहगीर मिला तो युवक ने खून बहता देख उससे पूछताछ की तो किशोरी ने उसे अपनी आपबीती बताई। इसके बाद युवक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को लेकर अस्पताल गई। परिवार के बारे में जानकारी लेकर पुलिस ने परिजनों को बेटी के मिलने की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सीसीटीवी और सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार सुबह डॉग स्क्वायड, स्वाट और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब दो किमी के दायरे में सबूत जुटाए। अंगरौरा गांव की बाजार में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। पुलिस के मुताबिक, करीब 48 घंटे की तलाश के बाद आरोपी की लोकेशन मिली। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि रविवार सुबह रायसेनपुर नहरवल रोड पर कृष्णानगर मोड़ तिराहे के पास आरोपी युवक मुलायम सिंह की लोकेशन मिली। पुलिस उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची तो वह भागने लगा और फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुलायम के पैर में एक गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 5 साल से चल रहा इलाज पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पहले कक्षा एक में पढ़ती थी, लेकिन पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा पा रही थी। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी अटैक आते हैं। उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत को लेकर परिवार चिंतित है और उसके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User