दीपावली-छठ पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें:प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव, देखिए शेड्यूल

Oct 18, 2026 - 14:32
0
दीपावली-छठ पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें:प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव, देखिए शेड्यूल
दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें पुणे–मुजफ्फरपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट तथा खुर्दा रोड–आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव रहेगा। पुणे–मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेनें गाड़ी संख्या 01481 पुणे से प्रत्येक मंगलवार, 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक छह फेरों में चलेगी। यह ट्रेन पुणे से रात 7:40 बजे रवाना होकर प्रयागराज छिवकी पर गुरुवार रात 12:30 से 12:35 बजे तक रुकेगी और उसी दिन दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01482 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 1:15 बजे चलेगी। यह प्रयागराज छिवकी पर रात 11:05 से 11:10 बजे तक रुकेगी और शनिवार तड़के 2:45 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 स्लीपर, 7 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। इसी मार्ग पर गाड़ी संख्या 01453 पुणे से प्रत्येक सोमवार, 19 अक्टूबर से 23 नवंबर तक छह फेरों में चलेगी। यह प्रयागराज छिवकी पर बुधवार रात 12:30 से 12:35 बजे तक रुकेगी। वापसी गाड़ी संख्या 01454 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक बुधवार दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर प्रयागराज छिवकी पर रात 11:05 से 11:10 बजे तक रुकेगी। इसमें 11 सामान्य, 8 स्लीपर और 2 एसएलआरडी कोच रहेंगे। एलटीटी–अयोध्या द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार सुबह 7:35 बजे चलेगी। यह 19 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 12 फेरों में संचालित होगी। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार एवं शनिवार सुबह 6:25 से 6:30 बजे तक रुकेगी और 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01046 अयोध्या कैंट से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार दोपहर 1:50 बजे चलेगी। यह प्रयागराज जंक्शन पर शाम 5:10 से 5:15 बजे तक रुकेगी और अगले दिन शाम 5:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें 11 सामान्य, 8 स्लीपर और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। खुर्दा रोड–आनंद विहार पूजा विशेष गाड़ी संख्या 08407 खुर्दा रोड से 21 एवं 25 अक्टूबर को दो फेरों में दोपहर 12:15 बजे चलेगी। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 8:50 से 9:00 बजे तक रुकेगी और उसी दिन रात 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 08408 आनंद विहार टर्मिनल से 23 एवं 27 अक्टूबर को रात 12:30 बजे चलेगी। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोपहर 3:20 से 3:30 बजे तक रुकेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा से पूर्व नवीनतम समय-सारणी एवं आरक्षण संबंधी जानकारी आधिकारिक स्रोतों से अवश्य देखने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User