बाइक सवार युवक को पैर में मारी गोली:कानपुर देहात में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात, हालत गंभीर

Oct 07, 2026 - 23:14
0
बाइक सवार युवक को पैर में मारी गोली:कानपुर देहात में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात, हालत गंभीर
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे युवक को गोली मार दी गई। बाइक सवार युवक को रास्ते में रोककर पहले मारपीट की गई। इसके बाद उसके जांघ में गोली मारी गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिष्टामऊ गांव निवासी अभिषेक (21) बलरामपुर निवासी मलखान की साउंड सर्विस की दुकान पर काम करता है। बुधवार शाम करीब 6 बजे अभिषेक बाइक से ऋषि और मलखान के बेटे आनंद को बैठाकर कंचौसी की ओर जा रहा था। रास्ते में रोककर की मारपीट बताया गया कि बलरामपुर गांव से कुछ दूर पहुंचते ही रास्ते में मौजूद कुछ युवकों ने बाइक रोक ली। आरोप है कि युवकों ने अभिषेक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान अभिषेक के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल अभिषेक को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुरानी रंजिश और मुकदमों का विवाद सामने आया डेरापुर सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश और पहले से चल रहे मुकदमों का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि, गोली किसने और किस विवाद के चलते मारी, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। युवक की जांघ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User