जस्टिस देवेंद्र कुमार ने SC के न्यायमूर्ति की शपथ ली:अवध बार एसोसिएशन ने 51 किलो लड्डू बांटकर मनाया जश्न
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति के तौर पर जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय के शपथ ग्रहण के बाद अवध बार एसोसिएशन में खुशी का माहौल रहा। एसोसिएशन ने 51 किलो लड्डू बांटकर इस मौके का जश्न मनाया। जस्टिस उपाध्याय पहले अवध बार एसोसिएशन के सदस्य रह चुके हैं। बार भवन में मिठाई बांटी अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा और महासचिव ललित किशोर तिवारी के नेतृत्व में हाईकोर्ट परिसर स्थित बार भवन में मिठाई बांटी गई। अध्यक्ष ने कहा कि जस्टिस उपाध्याय का सुप्रीम कोर्ट का न्यायमूर्ति बनना अवध बार और लखनऊ पीठ के लिए गर्व की बात है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को जस्टिस उपाध्याय के नाम की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मंगलवार को मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने भी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली। लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की जस्टिस उपाध्याय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद वकालत शुरू की थी। वह 2011 में न्यायमूर्ति बने और मार्च 2023 में लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति रहे। जुलाई 2023 में वह मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति बने थे। इस अवसर पर हाईकोर्ट परिसर और अवध बार एसोसिएशन भवन में उत्सव जैसा माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)