बैंक में नौकरी का झांसा देकर 50 हजार ठगे:प्रतापगढ़ में महिला के नाम पर 60 हजार का लोन
प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में नेवादा गांव की उर्मिला देवी (पत्नी शिवप्रसाद गौतम) से बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे गए। बाद में उनके नाम से फाइनेंस कंपनी से 60 हजार रुपये का लोन भी करा दिया गया। उर्मिला 23 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा की पट्टी शाखा गई थीं। वहां संजय कुमार गौतम ने उन्हें नौकरी व 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का झांसा दिया। 24 जून को उर्मिला ने संजय को 50 हजार रुपये दिए। संजय उन्हें रामगंज बाजार नगर पंचायत ले गया, जहां मनीष सिंह से मिलवाया। दोनों ने आधार, पैन कार्ड व पासबुक लेकर नौकरी का भरोसा दिया, पर तीन महीने बाद भी नौकरी नहीं मिली। 60 हजार रुपये की फाइनेंस राशि 28 जुलाई को बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उर्मिला के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके नाम से अमय इंटरप्राइजेज रामगंज से इन्वर्टर, बैटरी व एसी का 60 हजार रुपये का लोन लिया गया है। भुगतान न करने पर घर-जमीन कुर्क करने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी के नाम पर ठगे 50 हजार रुपये के साथ, उसके नाम पर 60 हजार रुपये की फाइनेंस राशि भी हड़प ली गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)