अरुण हुड्डा हत्याकांड के फरार 2 आरोपी कोर्ट में हाजिर:फर्रुखाबाद पुलिस ने रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में दिया आवेदन

Oct 06, 2026 - 10:33
0
अरुण हुड्डा हत्याकांड के फरार 2 आरोपी कोर्ट में हाजिर:फर्रुखाबाद पुलिस ने रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में दिया आवेदन
फर्रुखाबाद में 26 जुलाई की रात रियल एस्टेट कर्मी अरुण हुड्डा की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें मुख्य शूटर साहिल और अमित शामिल हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने अब दोनों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में आवेदन किया है। अरुण हुड्डा हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले थे। वह पत्नी राखी और बच्चे के साथ वाराणसी से लौट रहे थे। पांचाल घाट पर कोल्ड ड्रिंक लेने रुके, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। राखी ने रोहित और दो अज्ञात पर हत्या की FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने पहले ही सोनू उर्फ कर्मवीर, एक नाबालिग, कार मालिक रोहित और रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साहिल और अमित फरार थे, जिन पर एसपी आरती सिंह ने इनाम घोषित किया था। विवेचक ने बताया कि रिमांड का आवेदन हो गया है। अदालत सुनवाई के बाद फैसला करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User