बैतालपुर में सेवा शिविर:कृषि मंत्री ने किया शुरू, ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Sep 30, 2026 - 15:34
0
बैतालपुर में सेवा शिविर:कृषि मंत्री ने किया शुरू, ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
देवरिया में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बुधवार को बैतालपुर विकासखंड में बहुविभागीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया, जबकि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कर उन्हें सशक्त बनाने का संदेश दिया। शिविर में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, चिकित्सा, राजस्व, उद्यान और खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवेदन भी लिए गए। इस दौरान मत्स्य विभाग ने 62, पशुपालन ने 75, चिकित्सा ने 173 और राजस्व विभाग ने 65 आवेदन प्राप्त किए। वहीं, खाद्य एवं रसद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही राशन कार्ड जारी कर दिए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी अधिकारियों से लाभार्थियों के आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। शिविर में बड़ी संख्या में किसान, उद्यमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User