जौनपुर में गोमती का जलस्तर बढ़ा:घाटों पर लगाई गई बेरिकेडिंग, निगरानी भी बढ़ाई गई
जौनपुर में लगातार बारिश के बाद गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को यह 70.87 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 73.73 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से गोपी और गोकुल घाट पानी में डूब गए हैं। जलस्तर में वृद्धि मंगलवार से शुरू हुई। प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेडिंग कर लोगों से आसपास न आने की अपील की है। बलुआ और चकप्यार अली घाट के पास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केराकत में भी गोमती का जलस्तर बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के पसेंवा माप केंद्र के अनुसार, नदी का जलस्तर करीब तीन मीटर बढ़कर 68 मीटर पर है। गोमती की तलहटी में बसे गांवों के निचले हिस्सों में पानी पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने बताया कि अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। निगरानी बढ़ा दी गई है और आपदा राहत टीम मुस्तैद है। संबंधित एसडीएम को भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)