बाल कटवाने गए युवक पर चाकू से हमला-FIR:अलीगढ़ के जीवनगढ़ की नाई की दुकान पर वारदात,आरोपी ने जाते समय दी धमकी- 'अगली बार जिंदा नहीं छोड़ूंगा'

Oct 03, 2026 - 19:34
0
बाल कटवाने गए युवक पर चाकू से हमला-FIR:अलीगढ़ के जीवनगढ़ की नाई की दुकान पर वारदात,आरोपी ने जाते समय दी धमकी- 'अगली बार जिंदा नहीं छोड़ूंगा'
क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ में बाल कटवाने गए युवक पर शुक्रवार देर शाम नाई की दुकान में चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि आयान पुत्र चांद खां ने युवक फैज खान के पेट में चाकू से वार किया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद पिता ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, जीवनगढ़ निवासी अकील अहमद ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा फैज खान 2 अक्टूबर को गली नंबर-9 में बाल कटवाने गया था। इसी दौरान गली नंबर-4 निवासी आयान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फैज के पेट में चाकू मारा। जाते-जाते दी धमकी तहरीर के मुताबिक, हमला करने के बाद आयान वहां से जाते समय फैज को धमकी देकर गया कि आज तो बच गया है, अगली बार जिंदा नहीं छोड़ूंगा। फैज को आसपास के लोग मेडिकल लेकर पहुंचे। बाद में खबर पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। मामले में शनिवार को मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ तृतीय के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User