खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट हुई फ्लाईदुबई की उड़ान:दुबई से फुकेत जा रही थी फ्लाइट, शाम 6:53 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी
दुबई से फुकेत जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ 1165 को गंतव्य एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान ने शनिवार शाम करीब 6:53 बजे लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित और सामान्य लैंडिंग की। बोइंग 737 मैक्स-8 विमान की सामान्य लैंडिंग फ्लाईदुबई की यह उड़ान विमान A6-FMU (Boeing 737 MAX 8) से संचालित हो रही थी। उड़ान दुबई (DXB) से फुकेत (PHH) के लिए जा रही थी। फुकेत एयरपोर्ट पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। इमरजेंसी लैंडिंग नहीं, मौसम था वजह एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान का डायवर्जन केवल गंतव्य एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण किया गया। विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी या आपात स्थिति नहीं थी। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया के तहत सुरक्षित लैंडिंग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)