बाल विवाह मुक्त 12 गांवों के प्रधान सम्मानित:राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए नाम, जिला प्रोबेशन विभाग ने दिया प्रमाण पत्र
बागपत जिले के 12 गांवों ने बाल विवाह रोकने में मिसाल कायम की है। बाल विवाह मुक्त इन गांवों के प्रधानों को जिला प्रोबेशन विभाग ने सम्मानित कर उनके नाम राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे हैं। गुरुवार को बागपत में हुए सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने की। उन प्रधानों को प्रमाण पत्र मिले, जिनके 5 साल में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने इसका सर्वे कराया था। सम्मानित प्रधानों में टांडा के नवाजिश, हरियाखेड़ा की शकुंतला देवी, सिंघावली अहीर के सत्यपाल सिंह, नांगल की प्रमिला देवी, सूरजपुर महनवा की पिंकी देवी, ट्योढ़ी के सचिन शर्मा, जागोश की निशा शर्मा, लोहड़डा के रवीन्द्र कुमार, शाहजहांपुर के घसीटा, अंगदपुर जोहड़ी के सोहन पाल, काठा के कृष्णपाल और सुनेहड़ा के राजकुमार शामिल हैं। राहुल वर्मा ने कहा, सरकार का लक्ष्य ज्यादा ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाना है। अगले सत्र में 50 से ज्यादा पंचायतों को बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)