बाली में पुस्तक कवर हुआ विमोचित:गोरखपुर के संत सौरभ के जीवन दर्शन पर आधारित, डॉ. सुनील दुबे ने की रचना
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत लगातार 40वें दिन 40वीं पुस्तक ‘सौहार्द की वैश्विक गाथा: संत सौरभ’ का कवर इंडोनेशिया के बाली में विमोचित किया गया। पुस्तक के लेखक डॉ. सुनील दुबे देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक हैं। पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों पर आधारित है। इसमें शांति, सद्भाव और विश्वबंधुत्व का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म स्थापनम के संस्थापक रासा आचार्य डॉ. आई. मादे धर्मयासा ने की। चेंगशुओ ‘जोया’ झांग विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि हिंदू राज्य विश्वविद्यालय आई. गुस्ती बागुस सुग्रीवा, देनपासर, इंडोनेशिया के कुलपति प्रो. डॉ. डॉर्स. आई. गुस्ती नगुराह सुडियाना, एम.एसआई. रहे। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)