शिवा शर्मा हत्याकांड:पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने पत्र लिखकर 'संजय सर' के पहचान की मांग की
शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब आजाद अधिकार सेना ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले से जुड़ी आरोपित श्रद्धा दुबे के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से कथित संपर्कों और विवेचना में संभावित हस्तक्षेप की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस मामले को लेकर विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस तंत्र से संपर्कों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, एक वायरल ऑडियो में बार-बार 'संजय सर' का नाम सामने आने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में भी चर्चाएं जारी हैं। लिखे गए पत्र में कहा गया कि आरोपी श्रद्धा दुबे द्वारा मीडिया को इंटरव्यू देना, उनका कथित तौर पर फरार होना और पुलिस की कार्रवाई से जुड़े विभिन्न घटनाक्रमों से यह आशंका गहरी होती है कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति या समूह द्वारा उन्हें अनुचित संरक्षण दिया जा रहा है या विवेचना को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए आजाद अधिकार सेना ने मांग की है कि 'संजय सर' सहित उन सभी व्यक्तियों की पहचान कराई जाए जिनके नाम इस प्रकरण से जोड़े जा रहे हैं। साथ ही, घटना से पूर्व और पश्चात नामित अभियुक्त के साथ निकटता तथा संभावित हस्तक्षेप की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)