बालिकाओं के सशक्तीकरण का कार्यक्रम:अधिकारों के प्रति जागरूक और शिक्षा से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया

Oct 17, 2026 - 19:55
0
बालिकाओं के सशक्तीकरण का कार्यक्रम:अधिकारों के प्रति जागरूक और शिक्षा से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया
फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत बढ़पुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेठी कोहना में बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं का ख्यातिप्राप्त महिलाओं से संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन और गाइड संबंधी गतिविधियां शामिल रहीं। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित एवं मीना मंच की जिला नोडल भारती मिश्रा ने बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। बढ़पुर ब्लॉक नोडल मोनिका खन्ना ने आत्मरक्षा के विभिन्न उपाय बताए। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र सिंह, मंजू, नीलांचली भारती, केशरानी, सविता यादव, शुभनीशलता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User