बालिकाओं को किया जागरूक:छात्राओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी समझाए

Oct 17, 2026 - 09:40
0
बालिकाओं को किया जागरूक:छात्राओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी समझाए
संभल में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली सम्भल की मिशन शक्ति टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को नोटबुक और पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। टीम ने बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध कानून, बाल श्रम, लैंगिक समानता और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस सहायता 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर क्राइम रामनरेश यादव, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी राखी चौधरी, महिला आरक्षी गरिमा पवार और पिंकी पवार मौजूद रहीं। टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User