बुलंदशहर में फैक्ट्री में युवक का लहूलुहान शव मिला:परिजनों ने करंट देकर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस ने श्रमिक होने से इनकार कर जांच शुरू की
बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में एक युवक का लहुलूहान शव मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गांव अंधेल निवासी 22 साल के नदीम पुत्र वकील का शव शुक्रवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र की मेसर्स बीआर ग्रीन इंडस्ट्रीज में लहूलुहान हालत में मिला। यह फैक्ट्री लोहे के पाइप बनाती है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। नदीम की मौत की खबर मिलते ही परिजन और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने नदीम को फैक्ट्री का श्रमिक बताते हुए आरोप लगाया कि उसे बिजली का करंट देकर मारा गया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जारचा थाने की सैंथली पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने नदीम के फैक्ट्री में श्रमिक होने के दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जांच के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई जा रही है। सीडीआर से ही सच्चाई पता चलेगी। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों और आरोपों की जांच कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)