बरनावा में चंद्रप्रभ भगवान का महामस्तकाभिषेक:मानसरोवर जैन समाज ने की शांतिधारा, वार्षिक रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
दिल्ली रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मानसरोवर गार्डन के सकल जैन समाज ने बागपत के अतिशय क्षेत्र बरनावा जी में चतुर्थकालीन श्री चंद्रप्रभ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया। यह विशेष अभिषेक महीने में केवल एक बार होता है। इस बार इसका सौभाग्य विश्व एनक्लेव निवासी अनिल जैन, ममता जैन और अक्षय जैन के परिवार को मिला। कार्यक्रम में मानसरोवर गार्डन से लगभग 125 इंद्रों ने पूजन किया। शांतिधारा का सौभाग्य थापर नगर के सुशील जैन, सुधा जैन और योगेश जैन को मिला। इसके बाद समाज ने क्षेत्र पर हुई वार्षिक रथयात्रा में हिस्सा लिया, जिसमें 1,000 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। श्री जी की मंगल आरती और वात्सल्य भोजन का सौभाग्य ममता जैन, अक्षिता जैन और पारुल जैन के परिवार को मिला। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन बुढाना वालों ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)