BALLB की छात्रा से सरेराह बैडटच करने वाला गिरफ्तार:पूछताछ में पुलिस से बोला- पहले से नहीं जानता, राह चलते दिखने पर छेड़ा

Oct 07, 2026 - 17:00
0
BALLB की छात्रा से सरेराह बैडटच करने वाला गिरफ्तार:पूछताछ में पुलिस से बोला- पहले से नहीं जानता, राह चलते दिखने पर छेड़ा
प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा से सरेराह बदसलूकी और छेड़छाड़ करने वाला युवक बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह बैंक रोड कर्नलगंज का रहने वाला है। यह भी बताया कि वह छात्रा को नहीं जानता था और राह चलते देखकर ही उससे छेड़खानी की थी। आरोपी का नाम मो. अमान है जिसकी उम्र 18 साल है। पुलिस के उसके कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की है। दावा है कि यही स्कूटी घटना में प्रयुक्त हुई। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज से ट्रेस किया गया। अफसरों ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी खंगालना शुरू किया गया। छात्रा की ओर से बताया गया कि छेड़खानी करने वाला युवक बैंक रोड से कारपेंट्री चौराहे की ओर गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो स्कूटी का नंबर मिला और फिर इसके जरिए आरोपी को ट्रेस किया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह कोई काम-धाम नहीं करता है और घर पर ही रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 सितंबर को हुई थी घटना पीड़िता विधि संकाय में पांच वर्षीय बीएएलएलबी पाठ्यक्रम की छात्रा है। तहरीर के मुताबिक, 30 सितंबर को दोपहर करीब 3:10 बजे वह कॉलेज से पढ़ाई के बाद छात्रावास जा रही थी। इसी दौरान बैंक रोड से कारपेन्ट्री चौराहा (डीपी रोड) की ओर जाते समय राजर्षि टंडन सेवा केंद्र के पास एक युवक स्कूटी से उसके पीछे आया। छात्रा का आरोप है कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवक ने पीछे से उसे बैड टच किया और अभद्र टिप्पणी करने के बाद मौके से भाग गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। सेवा केंद्र के सीसीटीवी में घटना कैद होने का दावा छात्रा दो दिन तक डरी सहमी रही और तीन अक्टूबर को इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। बताया कि घटनास्थल के पास राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User