बहराइच में 3×3 कैंपस क्लैश बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू:20 टीमें ले रहीं हिस्सा, पहले दिन अंडर-19 और गर्ल्स अंडर-17 के मुकाबले हुए
बहराइच में केडीसी एकेडमी की ओर से बुधवार को ‘3×3 कैंपस क्लैश’ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड़ ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले अंडर-19 वर्ग में डिवाइन ग्रेस ने जयपुरिया स्कूल को 5-0 से हराया। वहीं हूपर्स ने स्टनर्स को 2-0 से शिकस्त दी। गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में ब्लैक पैंथर ने सनराइजर्स को 1-0 से मात दी। प्रतियोगिता में प्रखर मिश्र, राजा सिंह, गुरकरन सिंह वालिया और जय तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रणव शुक्ला और शाश्वत अग्रवाल ने कमेंट्री की। इस दौरान केडीसी के सचिव मेजर एसपी सिंह और गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस के निदेशक जॉय रतानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। केडीसी एकेडमी के सचिव जय तिवारी, बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित शुक्ल, सचिव अटल सिंह, संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा समेत कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)