बांदा कॉलेज में बॉयज हॉस्टल और चुनाव के लिए सत्याग्रह:छात्रसंघ चुनाव, भगत सिंह प्रतिमा और डिजिटल लाइब्रेरी की भी मांग

Oct 03, 2026 - 15:10
0
बांदा कॉलेज में बॉयज हॉस्टल और चुनाव के लिए सत्याग्रह:छात्रसंघ चुनाव, भगत सिंह प्रतिमा और डिजिटल लाइब्रेरी की भी मांग
बांदा जनपद के पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में छात्र मांगों को लेकर शनिवार को छात्रों का एक ग्रुप एक दिवसीय सत्याग्रह पर बैठ गया। छात्रों ने महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने, बॉयज हॉस्टल बनाने समेत कई मांगें उठाईं। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। छात्र नेता लव सिन्हा ने बताया कि महाविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की मांग अधिकारियों ने मान ली है, लेकिन छात्रों के लिए बॉयज हॉस्टल की सुविधा नहीं है। उनकी मांग है कि महाविद्यालय में छात्रों के लिए अलग हॉस्टल का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही वर्ष 2012 से बंद छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग भी रखी गई है। प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। उनका कहना है कि भगत सिंह युवाओं और छात्रों के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा परिसर में लगाई जानी चाहिए। छात्रों ने महाविद्यालय के खराब पड़े बास्केटबॉल ग्राउंड का मुद्दा भी उठाया। लव सिन्हा का कहना है कि वर्ष 2014 से वह मैदान की स्थिति देख रहे हैं। मैदान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है और दूसरी तरफ लोहे का ढांचा भी नहीं है। छात्रों ने इसकी जांच कराने के साथ ही बास्केटबॉल ग्राउंड को दोबारा तैयार कराने की मांग की। इसके अलावा छात्रों ने महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। पूर्व प्राचार्य के आवास खाली कराने की मांग उनका कहना है कि मौजूदा समय में पढ़ाई के तरीके बदल रहे हैं और छात्रों को डिजिटल संसाधनों की जरूरत है। ऐसे में संबद्ध महाविद्यालयों में भी आधुनिक सुविधाओं का विकास होना चाहिए। छात्रों ने महाविद्यालय से जुड़े एक अन्य मुद्दे पर पूर्व प्राचार्य के आवास खाली कराने की मांग भी उठाई। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि पूर्व प्राचार्य को परिसर में आवास किस आधार पर मिला हुआ है। सत्याग्रह में छात्र नेता अमित यादव, शमशेर यादव, योगेंद्र पाल, विक्की यादव, शैलेंद्र वर्मा समेत अन्य छात्र शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User