मुंबई में युवक की संदिग्ध हालत में मिला शव:पत्नी और बहनोई शव लेकर गांव पहुंचे, अंतिम संस्कार से इनकार, हत्या का आरोप
बाराबंकी के शिवनाम गांव के मनीष पासवान (22) की 1 अक्टूबर को मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव शनिवार दोपहर गांव पहुंचा तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच मांगी। परिजनों का आरोप है कि मनीष का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था, जिससे वह परेशान था। पत्नी करीब 22 दिन पहले मुंबई गई थी, बहनोई के साथ रह रही थी।
मौत से पहले मनीष ने मां से फोन पर बात की थी, उसने गांव लौटने की इच्छा जताई थी। रात में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मुंबई में पोस्टमार्टम के बाद उसकी पत्नी और बहनोई शव लेकर गांव पहुंचे। परिजनों ने हंगामा कर अंतिम संस्कार से इनकार किया। उनका कहना है, पुलिस जांच के बिना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर जांच का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)