बांदा के बबेरू में 16साल की छात्रा ने फांसी लगाई:घर में अकेली थी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 05, 2026 - 12:29
0
बांदा के बबेरू में 16साल की छात्रा ने फांसी लगाई:घर में अकेली थी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा के बबेरू कस्बे में 16 साल की छात्रा वैष्णवी उर्फ गौरी सोनी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। यह मामला बबेरू के प्रभाकर नगर मोहल्ले का है। रविवार देर शाम छात्रा घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया। शव को रविवार रात करीब 11 बजे बांदा मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस भेजा गया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम होगा। छात्रा की मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User