एक लाख के इनाम के चक्कर में घर से निकला:फिरोजाबाद में PUBG टास्क पूरा करने के लिए छात्र इंदौर होते पहुंचा मथुरा
फिरोजाबाद में PUBG गेम के एक टास्क के चक्कर में 14 साल का छात्र घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर चला गया। छात्र एक लाख रुपये का इनाम जीतने के लिए ग्वालियर जाने के लिए निकला था। रास्ता भटकने के कारण वह पहले इंदौर पहुंचा और फिर वहां से दूसरी बस पकड़कर मथुरा पहुंच गया। दो दिन से लापता छात्र को थाना दक्षिण पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मथुरा में एक रोडवेज बस से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, छात्र के पिता की मौत के बाद वह मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने लगा था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। परिजनों ने तलाश के बाद थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज और मोबाइल सर्विलांस से छात्र की लोकेशन मथुरा में ट्रेस की। छात्र ने बताया कि वह ग्वालियर जा रहा था, लेकिन गलती से इंदौर और फिर मथुरा पहुंच गया। सर्विलांस की मदद से सुलझा लिया पुलिस ने उसे मथुरा से ग्वालियर जा रही बस से पकड़ा। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्र के लापता होने का मामला पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सुलझा लिया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छात्र को सकुशल बरामद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)