बांदा के पिण्डारण गांव में भाई-बहन की संदिग्ध मौत:परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

Oct 17, 2026 - 15:19
0
बांदा के पिण्डारण गांव में भाई-बहन की संदिग्ध मौत:परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा
बांदा के मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में शनिवार को दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने गए थे। वहां से प्रसाद लेकर घर लौटे थे। इसके बाद सभी लोग सो गए। रात में अचानक दोनों की बिगड़ी तबीयत रात में अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए। वहां डॉक्टरों ने पहले बहन को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद भाई ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान पिंडारन गांव निवासी जयकरन के बेटे मोहित (14) और बेटी अनूपा (13) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गए थे। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद लिया और घर लौट आए। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। बताया गया कि रात में अचानक मोहित और अनूपा की तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजनों ने पहले गांव में ही दोनों का इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अनूपा को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद मोहित की भी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शव बांदा मेडिकल कॉलेज भेजे गए। थाना अध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि- दोनों की मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User